Salim Khan Admitted: मशहूर लेखक सलीम खान की बिगड़ी तबीयत! मुंबई के अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे लीलावती हॉस्पिटल

Salim Khan Admitted: जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी हेल्थ कंडीशन के बारे में डिटेल्स जानकारी का इंतजार है। सलीम खान के बेटे एवं अभिनेता सलमान खान लीलावती अस्पताल के बाहर दिखाई दिए

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
Salim Khan Admitted: अभिनेता सलमान खान अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंच गए हैं

Salim Khan Admitted: एक सूत्र ने मंगलवार (17 फरवरी) को बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया है। सलीम खान ब्लॉकबस्टर मूवी 'शोले', 'दीवार' और 'जंजीर' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लेखक हैं। एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, "उन्हें (सलीम खान) आज सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ICU में हैं।"

सलीम खान ने 70 के दशक में जावेद अख्तर के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा की कई सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की पटकथा लिखीं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।सलीम खान के बेटे एवं अभिनेता सलमान खान अस्पताल के बाहर दिखाई दिए।

फिलहाल, उनकी हेल्थ कंडीशन के बारे में डिटेल्स जानकारी का इंतजार है। उनके भर्ती होने का कारण ऑफिशियली नहीं बताया गया है। उनके बेटे सुपरस्टार सलमान खान को मंगलवार सुबह हॉस्पिटल में देखा गया। 'बैटल ऑफ गलवान' के एक्टर ब्लैक टी-शर्ट और कैप पहने हुए हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बात नहीं किया।


अभी तक सलमान के परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है कि सलीम खान को किस मेडिकल कंडीशन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। फैंस ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई है। लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। 90 साल के सलीम खान को हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे असरदार स्क्रीनराइटर में से एक माना जाता है।

सलीम खान अपने सहयोगी लेखक जावेद अख्तर के साथ सलीम-जावेद जोड़ी के तौर पर प्रसिद्ध थे। उन्होंने 1970 के दशक में कई आइकॉनिक फिल्मों के साथ मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा को फिर से बनाया। उनके सबसे मशहूर कामों में शोले है, जिसे अब तक की सबसे महान भारतीय फिल्मों में से एक माना जाता है।

इस जोड़ी ने अमिताभ बच्चन की सुपरहिट 'दीवार', 'जंजीर' और 'डॉन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी लिखीं। इन्होंने बॉलीवुड के 'एंग्री यंग मैन' दौर को बनाने में मदद की। उनकी राइटिंग ने न सिर्फ कहानी कहने के तरीके बदले बल्कि इंडस्ट्री में स्क्रीनराइटर का रुतबा भी ऊंचा किया।

ये भी पढ़ें- Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अपने पिता पर ठोका 12 करोड़ का मुकदमा, पारिवारिक कलह की अनसुनी कहानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।