Salim Khan Admitted: एक सूत्र ने मंगलवार (17 फरवरी) को बताया कि बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया है। सलीम खान ब्लॉकबस्टर मूवी 'शोले', 'दीवार' और 'जंजीर' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लेखक हैं। एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, "उन्हें (सलीम खान) आज सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ICU में हैं।"
