Get App

Samrat Choudhary: 'क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं'; बिहार CM सम्राट चौधरी का बयान हो रहा वायरल, RJD से लेकर कांग्रेस तक का आया रिएक्शन

Samrat Choudhary Crime Remark: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में 'क्राइम' हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं। उन्होंने कहा कि अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है और राज्य में कोई अपराधी नहीं है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:58 PM
Samrat Choudhary: 'क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं'; बिहार CM सम्राट चौधरी का बयान हो रहा वायरल, RJD से लेकर कांग्रेस तक का आया रिएक्शन
Samrat Choudhary Crime Remark: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 'क्राइम' वाला बयान काफी वायरल हो रहा है

Samrat Choudhary Crime Remark: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को कहा कि राज्य में अपराध खत्म हो गया है, हालांकि कुछ 'क्राइम' हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। बिहार में कोई अपराधी नहीं है। उनके इस कथित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर विपक्षी नेताओं और अन्य यूजर्स ने चुटकी ली।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने कहा, "हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट (अवधारणा) ही खत्म हो चुका है। क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं... कोई अपराधी नहीं है।" उनके इस बयान से कई लोग हैरान रह गए कि आखिर उनका मतलब क्या था।

विपक्षी पार्टियां हुईं हमलावर

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म X पर लिखा, "हमारे यहां कोई ग़रीबी नहीं है ग़रीबी का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। गरीबी है लेकिन गरीबी नहीं है।" वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री ने चौधरी को बिहार को बर्बाद करने की सुपारी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सम्राट चौधरी कहते सुनाई दे रहे हैं, "बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं।" हालांकि, मनीकंट्रोल हिंदी वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें