School Holiday Today: सावन के पहले सोमवार के दिन शिव मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों ने कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और भारी ट्रैफिक से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही कई राज्यों के संवेदनशील जिलों में स्कूल बंद करने जैसे एहतियाती कदम उठाए गए हैं, ताकि बच्चों और स्कूल बसों को भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की परेशानी का सामना न करना पड़े।
