भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में स्कूल टाइमिंग बदली, कक्षा 1 से 8 तक के लिए नया शेड्यूल जारी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार गर्मी को देखते हुए क्लास 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को 29 जून 2026 से अगले आदेश तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक संचालन के निर्देश दिए हैं।

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 2:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा में स्कूल टाइमिंग बदली

लगातार बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सभी बोर्डों के स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगे। यह नया आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसका पालन सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, बदला हुआ शेड्यूल गौतम बुद्ध नगर जिले में चल रहे सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE, मदरसा और अन्य सभी बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा। स्कूल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी अपवाद के बदले हुए समय को लागू करें और जिला प्रशासन द्वारा नए निर्देश जारी होने तक इस आदेश का पालन करते रहें।

गौरतलब है कि प्रशासन की तरफ से यह फैसला छात्रों को तेज धूप और अधिक गर्मी से बचाने के लिए लिया गया है। स्कूल का समय सुबह तक सीमित रखने से बच्चे उस समय स्कूल आएंगे जब तापमान अपेक्षाकृत कम होता है। इससे उन्हें भीषण गर्मी के असर से बचाने में मदद मिलेगी, क्योंकि पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है।


सभी शिक्षण संस्थाों को दिया गया आदेश

वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश के दायरे में आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को इसका पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि यह नया शेड्यूल तब तक लागू रहेगा जब तक प्रशासन मौसम की स्थिति की समीक्षा करके कोई और बदलाव की घोषणा नहीं करता।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने में देरी के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस का मौसम बना हुआ है।

अधिकारियों ने लोगों को धूप से बचने की दी सलाह

रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से पड़ रही गर्मी को देखते हुए कई जिलों के अधिकारियों ने बच्चों और कमजोर वर्गों को भीषण मौसम से बचाने के लिए एहतियाती उपाय लागू किए हैं। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के सबसे गर्म समय में सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें और अधिकारियों द्वारा गर्मी से जुड़ी सलाहों का पालन करते हुए खुद को हाइड्रेटेड रखें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं। मॉनसून के आगे बढ़ने से आने वाले दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्लास 1 से 8 तक के लिए बदला हुआ स्कूल शेड्यूल तब तक लागू रहेगा जब तक जिला प्रशासन मौसम की स्थिति की दोबारा समीक्षा करके स्कूल के रेगुलर समय के बारे में नए निर्देश जारी नहीं करता।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Row: 'भगवान श्री राम के दर्शन करना चाहते थे, लेकिन...'; अयोध्या में कांग्रेस नेता अजय राय हाउस अरेस्ट, पुलिस को दी चेतावनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।