Get App

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर

Delhi Schools Bomb Threat: शुक्रवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में सुरक्षा जांच के लिए भेजी गईं। पहली धमकी सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल में मिली।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 11:27 AM
Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर
दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर

Delhi Schools Bomb Threat: शुक्रवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में सुरक्षा जांच के लिए भेजी गईं। पहली धमकी सुबह 9:13 बजे झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल में मिली। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों से सुरक्षा प्रक्रियाओं के दौरान शांत रहने का आग्रह किया है।

बच्चों की सुरक्षा जरूरी

बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत स्कूलों को खाली करवा दिया है और अभिभावकों को सूचना दे दी है। कई स्कूलों में बच्चों को बसों और वाहनों से सुरक्षित घर भेजा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान अभिभावकों के मन में चिंता दिखी, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें