IMD Weather Alert: देश के 9 राज्यों में भीषण ठंड का अलर्ट, 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, देखें IMD का पुर्वानुमान

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के 9 राज्यों के लिए भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक, आज तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
देश के 9 राज्यों में भीषण ठंड का अलर्ट, 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के 9 राज्यों के लिए भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से लेकर हिमाचल प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक, आज तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं घने कोहरे से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 5 राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा, उत्तर भारत के 19 शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। जिससे ठंड के बढ़ने के और ज्यादा आशंका है।

इन 5 राज्यों में होगी बारिश


IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण ठंड के लिए अलर्ट जारी किया है। जबकि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 31 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश होने का अनुमान है।

बिहार से राजस्थान तक धुंध की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में धुंध और घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। वहीं, मध्य भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ थोड़ी राहत मिल सकती है। IMD ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ की पहचान की है जो अभी उत्तर-पूर्वी ईरान (IRAN) के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है।

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली में मौसम में आए बड़े बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और देर रात में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 जनवरी को NCR में सुबह के समय घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट की चेतावनी

IMD ने अपने ताजा रिपोर्ट में बताया है कि 31 जनवरी को अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, 1 फरवरी को सुबह से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जानें अपने शहर का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (30 जनवरी) न्यूनतम तापमान (30 जनवरी)
दिल्ली 19°C 07°C
मुंबई 28°C 25°C
कोलकाता 27°C 18°C
चेन्नई 28°C 23°C
लखनऊ 21°C 11°C
पटना 22°C 12°C
रांची 25°C 11°C
भोपाल 24°C 11°C
जयपुर 20°C 11°C
शिमला 17°C 04°C
नैनीताल 19°C 09°C

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कुछ जगहों पर हुई बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है। सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा बढ़ गई है। IMD ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई शहरों में तेज हवा चलने की चेतावनी दी है, जिससे और ठंड बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, लखनऊ और उसके आसपास के शहरों में आज सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिन में तो धुप खिलेगी, लेकिन रात में तामपमान में गिरावट दर्ज कि जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज सुबह कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 5 शहरों में घना कोहरा छाने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की आशंका है। वहीं, IMD ने राज्य के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Today: दिल्ली में कोहरे और 'खराब' AQI के साथ सुबह की शुरुआत, IMD ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।