IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान में 18 से 21 मई के बीच कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश में 18 से 19 मई के बीच लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 17 से 21 मई के बीच लू चलने का अनुमान लगाया है।
