भारी बारिश का IMD अलर्ट 9 जुलाई: दिल्ली-यूपी, राजस्थान, एमपी और बिहार में मौसम का तांडव, 23+ राज्यों में बवंडर संग हैवी रेन का Alert
देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब प्रचंड रूप धारण कर चुका है। इस समय देश के ज्यादातार इलाकों में भारी बारिश पड़ रही है और कई जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल बाड़मेर, जोधपुर और बठिंडा से होकर गुजर रही है।
दिल्ली-यूपी, राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश
India Weather and Rain Watch Today 9 July: देश भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब प्रचंड रूप धारण कर चुका है। इस समय देश के ज्यादातार इलाकों में भारी बारिश पड़ रही है और कई जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) फिलहाल बाड़मेर, जोधपुर, राजगढ़ (चूरू जिला) और बठिंडा से होकर गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरी अरब सागर के बचे हुए हिस्सों को कवर करते हुए पूरे देश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
मौसम प्रणालियों की बात करें तो उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक वेल-मार्कड लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने की संभावना है। इसके साथ ही सीजनल ट्रफ, ऑफ-शोर ट्रफ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से आज (9 जुलाई को) दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान समेत देश के 23 से अधिक राज्यों में भारी बारिश और तेज बवंडर (आंधी-तूफान) का हाई अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक आज मुख्य बारिश वाले क्षेत्रों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश शामिल रहेंगे। वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन 8 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक आज देश के 8 राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल आशंका है:
उत्तर प्रदेश (पश्चिमी हिस्सा)
बिहार
मध्य प्रदेश
पूर्वी राजस्थान
मध्य महाराष्ट्र
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम
अरुणाचल प्रदेश
असम और मेघालय
दिल्ली-NCR और गुजरात समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
9 जुलाई को देश के कई अन्य हिस्सों और राज्यों में भी बादलों के जमकर बरसने का अनुमान है, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है-
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली
उत्तर प्रदेश (पूर्वी हिस्सा)
पंजाब
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड
गुजरात क्षेत्र
कोंकण और गोवा
गांगेय पश्चिम बंगाल
केरल और माहे
तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल (ऑरेंज अलर्ट के तहत)
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा
23+ राज्यों में बवंडर, बिजली और तेज हवाओं का तांडव
बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में हवा की रफ्तार और गरज-चमक को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। इससे 23 से अधिक राज्य और इलाके प्रभावित होंगे:
50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से थंडरस्कॉल: केरल और माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे (झोंके 70 किमी प्रति घंटे तक) की तूफानी रफ्तार से आंधी-तूफान (बवंडर) आने और हवाएं चलने की आशंका है।
40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली: राजस्थान, गुजरात राज्य, संपूर्ण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में अलग-अलग हिस्सों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और आकाशीय बिजली कड़कने का अलर्ट है।
30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
गरज-चमक और बिजली का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, उत्तराखंड, तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल व माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में सतह पर बहुत मजबूत हवाएं चलने का भी अनुमान है।