Shashi Tharoor: आयोजन 'बेहद सफल' रहा, कांग्रेस की आलोचना के बीच शशि थरूर ने की AI समिट की सराहना
Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को AI Impact Summit की सराहना करते हुए कहा कि पहले दो दिन "बेहद सफल" रहे और किसी भी "बड़े आयोजन" में "कुछ गड़बड़ियां" हो सकती हैं। थरूर ने कहा कि समिट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विश्व नेताओं की उपस्थिति सराहनीय रही है।
कांग्रेस की आलोचना के बीच शशि थरूर ने की AI समिट की सराहना
Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को AI Impact Summit की सराहना करते हुए कहा कि पहले दो दिन "बेहद सफल" रहे और किसी भी "बड़े आयोजन" में "कुछ गड़बड़ियां" हो सकती हैं। थरूर ने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विश्व नेताओं की उपस्थिति सराहनीय रही है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास में एक एकीकृत विश्व देखने की प्रबल इच्छा का संदेश लेकर आए हैं।
शिखर सम्मेलन के पहले दो दिनों के "बेहद सफल" रहने का उल्लेख करते हुए थरूर ने कहा कि "कुछ गड़बड़ियां" जरूर हुई हैं, लेकिन बड़े आयोजनों में ऐसी समस्याएं हो सकती हैं।
उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में चल रहे AI समिट को "अव्यवस्थित पीआर शो" करार देने और वहां चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किए जाने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी इस आयोजन की आलोचना करते हुए कहा है कि कथित कुप्रबंधन के कारण देश को "शर्मिंदगी" उठानी पड़ी है।
शिखर सम्मेलन में जाने का नहीं मिला अवसर- शशि थरूर
अपनी नई किताब, जो नारायण गुरु पर आधारित है, के लॉन्च कार्यक्रम के बाद एक पत्रकार के सवाल पर शशि थरूर ने कहा,, "हालांकि मुझे शिखर सम्मेलन में जाने का अवसर नहीं मिला, लेकिन मैं कल वहां भाषण दूंगा। मेरी जानकारी के अनुसार, पहले दो दिन बेहद सफल रहे हैं। कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां और संगठनात्मक मुद्दे रहे हैं, बड़े आयोजनों में ऐसी बातें होती रहती हैं।"
#WATCH | Delhi | On India AI Impact Summit, Congress MP Shashi Tharoor says, "... These first couple of days have gone extremely well. There have been some glitches, but these things happen in a large event. What has been impressive is the attendance of Presidents, Prime… pic.twitter.com/eA7tHoIcvj
थरूर ने आगे कहा, "लेकिन कुल मिलाकर जो बात प्रभावशाली रही है, वह है उपस्थिति... कई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विश्व नेता यहां मौजूद हैं, और वे AI विकास में एक नए और जुड़े हुए वैश्विक सहयोग का मजबूत संदेश लेकर आए हैं, जहां समाज पर पड़ने वाला प्रभाव सर्वोपरि होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत की सक्रिय भागीदारी ने इस क्षेत्र में प्रगति को स्पष्ट रूप से बढ़ावा दिया है।"
राफेल और 'मेक इन इंडिया' पर बोले थरूर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत द्वारा राफेल लड़ाकू विमान खरीद और ‘मेक इन इंडिया’ से जुड़े बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए थरूर ने कहा कि जहां तक फ्रांसीसी राफेल का सवाल है, इसके कुछ हिस्से भारत में निर्मित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, "यह समझौते का एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है क्योंकि यह रक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता बढ़ाने का भी हिस्सा है।"
उन्होंने कहा, "रक्षा भारत के लिए इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि हम युद्ध करना चाहते हैं, बल्कि इसलिए महत्वपूर्ण है कि हम नहीं चाहते कि दूसरे यह सोचें कि हम इतने कमजोर हैं कि वे युद्ध करने के लिए प्रेरित हो जाएं। यह वास्तव में रक्षात्मक रक्षा है, और हम इसी के लिए काम कर रहे हैं और मैं इस मामले में सरकार का समर्थन करता हूं।"
‘Kerala Story 2’ फिल्म पर दी प्रतिक्रिया
आने वाली फिल्म ‘Kerala Story 2’ के बारे में थरूर ने कहा कि पहली फिल्म 'Kerala Story' एक "नफरत फैलाने वाली फिल्म" थी।
#WATCH | Delhi | Congress MP Shashi Tharoor says, "The first film, Kerala Story, was a hate-mongering film. It lacked any foundation. They were saying that thousands of people were converted, which is not true. I think there were around 30 such cases over a number of years. Ours… pic.twitter.com/xKQmfIM7Sm — ANI (@ANI) February 19, 2026
उन्होंने कहा, "फिल्म में दावा किया गया था कि हजारों लोगों का धर्म परिवर्तन हुआ, जो सच नहीं है। मुझे लगता है कि कई सालों में ऐसे लगभग 30 मामले ही हुए थे। हमारा देश बहुत बड़ा है। कहीं-कहीं कोई घटना हो जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे बड़ा मुद्दा बनाकर प्रचार के लिए इस्तेमाल करें।"
उन्होंने आगे कहा, "बचपन में ‘Amar Akbar Antony' जैसी फिल्मों को मनोरंजन कर में छूट मिलती थी।"