पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत आने वाले दो तेल टैंकर 5 से 10 मार्च के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरकर आए। इन टैंकरों में करीब 30 लाख बैरल कच्चा तेल था और ये इराक और सऊदी अरब से लोड किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, इन जहाजों ने गुजरते समय अपने ट्रांसपोंडर (लोकेशन बताने वाला सिस्टम) बंद कर दिए थे, ताकि उनकी आवाजाही का पता न चल सके। इनमें से एक टैंकर ने Al‑Basra ऑयल टर्मिनल से तेल भरा था, जबकि दूसरा सऊदी अरब के पूर्वी तट से रवाना हुआ था।
