Get App

शिवसेना UBT में एक और टूट तय! दिल्ली पहुंचे उद्धव सेना के 6 सांसद, लोकसभा स्पीकर से मिलकर नया गुट बनाने का करेंगे दावा

Shiv Sena UBT MPs Rebellion: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अंदर एक और बगावत की खबरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। ऐसी अटकलें हैं कि छह से सात लोकसभा सांसद और 14-16 विधायक उद्धव सेना का खेमा छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 8:41 AM
शिवसेना UBT में एक और टूट तय! दिल्ली पहुंचे उद्धव सेना के 6 सांसद, लोकसभा स्पीकर से मिलकर नया गुट बनाने का करेंगे दावा
UBT MPs Rebellion: बताया जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं

UBT MPs Rebellion: शिवसेना में फूट और महाराष्ट्र की राजनीति बदलने वाली बगावत के चार साल बाद पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे एक बार फिर वैसी ही चुनौती का सामना कर रहे हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अंदर एक और बगावत की खबरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इस बार सबका ध्यान मुंबई की सत्ता के गलियारों से हटकर नई दिल्ली पर आ गया है। ऐसी अटकलें हैं कि छह से सात लोकसभा सांसद और 14-16 विधायक उद्धव सेना का खेमा छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन चर्चा इतनी तेज हो गई है कि पार्टी नेताओं को आपातकालीन बैठकें बुलानी पड़ रही हैं। दरअसल, शिवसेना UBT ने ही अपने लोकसभा सांसदों के टूटने की खबर पर मुहर लगा दी है। ऐसी आशंका हैकि लोकसभा में शिवसेना यूबीटी के 9 सांसदों में से 6 अलग गुट बना सकते हैं।

पार्टी के संसदीय दल के नेता अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को कल देर रात पत्र लिखकर कहा है कि हमारे कुछ सांसद अलग होने के लिए आपको संपर्क कर सकते हैं। इस बीच UBT के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि सांसद को ₹15 करोड़ का ऑफ़र है।

एकनाथ शिंदे का बढ़ जाएगा कद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें