Get App

Viral Video: गाजियाबाद में तंदूरी रोटी पर थूकने का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट का कर्मचारी जावेद गिरफ्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर रसोइये का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें जावेद अंसारी चपाती बनाने से पहले आटे पर थूकता नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड पर वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 12:58 PM
Viral Video: गाजियाबाद में तंदूरी रोटी पर थूकने का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट का कर्मचारी जावेद गिरफ्तार
Viral Video: वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में बाहर के खाने को लेकर डर भर गया है

Viral Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में एक रेस्टोरेंट में तंदूरी रोटी पर थूकने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद में गुरुवार (8 जनवरी) शाम को सड़क किनारे एक ढाबे में खाना बनाने वाले रसोइये को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर रसोइये का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह चपाती बनाने से पहले आटे पर थूकता नजर आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड पर वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर हुई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में बाहर के खाने को लेकर डर और नफरत भर दी है। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, कुछ ग्राहकों ने रसोइये को आटे और चपातियों पर थूकते हुए देखा।

फिर लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रसोइये की पहचान मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जावेद अंसारी के रूप में हुई है।

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (कविनगर) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 'चिकन पॉइंट' ढाबे का मालिक वसीम नामक व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय मालिक दुकान पर मौजूद था या नहीं। एसीपी ने कहा कि पुलिस ढाबे के लाइसेंस की वैधता की भी जांच कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें