Sikkim Landslide: सिक्किम में भीषण भूस्खलन! 4 लोगों की मौत, 3 लापता, बचाव कार्य जारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। जबकि दो घायल महिलाओं को पुलिस, एसएसबी कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया। बचावकर्मियों ने पीड़ितों तक पहुंचने के लिए बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर एक अस्थायी पेड़ के लट्ठों का पुल बनाया

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 8:08 AM
Story continues below Advertisement
Sikkim Landslide: पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग में भूस्खलन के बाद 3 लोग लापता हैं

Sikkim Landslide: पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार (12 सितंबर) तड़के हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग लापता हो गए हैं। सिक्किम पुलिस की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में अधिकारी तेज बहते बाढ़ के पानी में रस्सी या सहारे का सहारा लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और SSB जवानों के साथ मिलकर बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से 2 घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की।

​​सफल निकासी और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाने के बावजूद, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और 3 अभी भी लापता हैं। बचावकर्मियों ने पीड़ितों तक पहुंचने के लिए बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर एक अस्थायी पेड़ के लट्ठों का पुल बनाया। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में कई भूस्खलन हुए।


SP गेजिंग शेरिंग शेरपा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।"

उन्होंने आगे कहा, "पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और SSB जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से 2 घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की। ​​सफल निकासी और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाने के बावजूद, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और 3 अभी भी लापता हैं।"

इससे पहले सोमवार को सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान थांगसिंग गांव की 45 वर्षीय बिष्णु माया पोर्टल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, भारी बारिश के कारण इलाके में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ।

ये भी पढ़ें- Charlie Kirk Shooting: चार्ली किर्क हत्याकांड मामले में 'संदिग्ध' की तस्वीरें जारी, FBI ने बरामद की 'हाई-पावर' राइफल

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण पीड़ित का घर पूरी तरह नष्ट हो गया। जिला अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने का आग्रह किया है, क्योंकि भूस्खलन का खतरा अब भी बहुत अधिक है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 12, 2025 7:53 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।