Charlie Kirk Shooting: चार्ली किर्क हत्याकांड मामले में 'संदिग्ध' की तस्वीरें जारी, FBI ने बरामद की 'हाई-पावर' राइफल

Charlie Kirk Assassination: चार्ली किर्क की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। 31 वर्षीय किर्क की हत्या करने वाला स्नाइपर गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया। एफबीआई ने घोषणा की है कि हत्यारे की 'हाई-पावर' राइफल मिल गई है। बाद में एफबीआई ने चार्ली किर्क की गोलीबारी से जुड़े एक व्यक्ति की दो तस्वीरें भी जारी कीं

अपडेटेड Sep 11, 2025 पर 11:08 PM
Story continues below Advertisement
Charlie Kirk shooting: जारी की गई दो तस्वीरों में एक व्यक्ति टोपी, धूप का चश्मा और लंबी बाजू की काली शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है

Charlie Kirk shooting: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गुरुवार (11 सितंबर) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की हत्या के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति की दो तस्वीरें जारी की। पुलिस का कहना है कि चार्ली किर्क का हत्यारा 'कॉलेज जाने वाले छात्रों की उम्र का लग रहा है।' अधिकारियों ने बताया कि पुलिस चार्ली किर्क के हत्यारे की पहचान के लिए जांच कर रही है। हमलावर गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया था।

रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। 31 वर्षीय किर्क की हत्या करने वाला स्नाइपर गोली चलाने के बाद छत से कूदकर भाग गया। एफबीआई ने घोषणा की है कि हत्यारे की 'हाई-पावर' राइफल मिल गई है। बाद में एफबीआई ने चार्ली किर्क की गोलीबारी से जुड़े एक व्यक्ति की दो तस्वीरें भी जारी कीं।

जांचकर्ताओं ने जनता से जानकारी देने की अपील की थी। जारी की गई दो तस्वीरों में एक व्यक्ति टोपी, धूप का चश्मा और लंबी बाजू की काली शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है। यूटा डीपीएस कमिश्नर ब्यू मेसन ने कहा कि संदिग्ध "कॉलेज की उम्र का प्रतीत होता है"। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के पास संदिग्ध की तस्वीरें हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमें उस व्यक्ति का पता लगाने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है।"


बीबीसी के मुताबिक, एफबीआई के स्पेशल एजेंट रॉबर्ट बोहल्स ने घोषणा की है कि राइफल एक जंगली इलाके में मिली है। शूटर वहीं से भाग गया था। उन्होंने आगे कहा कि एक जूते के निशान और हाथ के निशान भी मिले हैं। 

एफबीआई के साल्ट लेक सिटी फील्ड ऑफिस ने तस्वीरों के साथ एक X पोस्ट में कहा, "हम यूटा वैली यूनिवर्सिटी में चार्ली किर्क की घातक गोलीबारी के सिलसिले में इस संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने में जनता से मदद मांग रहे हैं।" एफबीआई ने आगे कहा कि वह जिम्मेदार लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में मददगार जानकारी देने वाले को 100,000 डॉलर तक का इनाम देंगे

जन सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दो लोगों को कस्टडी में लिया गया था। लेकिन दोनों में से किसी का भी गोलीबारी से कोई संबंध नहीं पाया गया। फिर दोनों को हिरासत से रिहा कर दिया गया। इस गोलीबारी की दोनों दलों ने निंदा की। ट्रंप ने झंडे आधे झुकाने का आदेश दिया है। किर्क सामूहिक गोलीबारी और बंदूक हिंसा पर सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उनकी गर्दन में गोली मार दी गई।

ये भी पढ़ें- ट्रंप के साथी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Sep 11, 2025 11:02 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।