Raja Murder Case: अचानक राजा रघुवंशी के घर पहुंचा सोनम का भाई...सब देख हुए हैरान, फिर रोते हुए कही ये बात

Sonam Raghuvanshi Case: राजा हत्याकांड में शामिल सोनम और बाकी चार आरोपियों मे अपने जुर्म भी कबूल कर लिया है और सभी शिलांग पुलिस के हिरासत में हैं। इनसबके बीच बुधवार को सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी के इंदौर में राजा के घर पहुंच गया। वहीं गोविंद के राजा रघुवंशी के घर पहुंचने पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

अपडेटेड Jun 11, 2025 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
Raja Raghuwanshi Murder case : अचानक राजा रघुवंशी के घर पहुंचा सोनम का भाई

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 17 दिन तक मेघालय और मध्य प्रदेश की पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही। वहीं राजा रघुवंशी मर्डर केस की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ही निकली। इस हत्याकांड में शामिल सोनम और बाकी चार आरोपियों मे अपने जुर्म भी कबूल कर लिया है और सभी शिलांग पुलिस के हिरासत में हैं। इनसबके बीच बुधवार को सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी के इंदौर में राजा के घर पहुंच गया। वहीं गोविंद के राजा रघुवंशी के घर पहुंचने पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

भाई ने कही ये बात

गोविंद ने मीडिया के सामने कहा कि जिसने हत्या की, उसे फांसी की सजा मिले। गोविंद ने दावा किया कि उनके परिवार को सोनम की साजिश की कोई जानकारी नहीं थी और राजा की हत्या में जो भी शामिल है उनको मैं खुद सजा दिलाउंगा। गोविंद ने बताया कि राज कुशवाह हमारे यहां सिर्फ कर्मचारी था। सोनम का उसके साथ कोई अफेयर नहीं था, वह उसे राखी बांधती थी। गोविंद ने यह भी दावा किया कि सोनम ने अपनी मां को राज कुशवाह के बारे में कुछ नहीं बताया था।


बता दें कि 11 मई को सोनम और राजा शादी के बंधन में बंध गए। शादी के 6 दिन बाद यानी 16 मई को सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा को मारने की साजिश को फाइनल रूप दिया। इसी दौरान सोनम ने राजा को हनीमून के लिए शिलांग चलने को राजी किया। वहीं शिलांग में सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या करा दी। हत्या के बाद सोनम 10 दिनों तक लापता रही।

सभी से कबूला अपना जुर्म

मेघालय पुलिस ने सोनम, राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया है। सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था. वहीं राज कुशवाहा और विशाल को इंदौर से, जबकि आकाश राजपूत को एमपी के सागर व आनंद को यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किया गया है। राजा की हत्या करने वाले तीनों सुपारी किलर्स विशाल, आनंद और आकाश ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।