SpiceJet Flight: दिल्ली से लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक एयरक्राफ्ट मंगलवार (24 फरवरी) को टेकऑफ के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी वापस लौट आया। बताया जा रहा है कि उसमें तकनीकी खराबी की वजह से हवा में चिंगारियां और आग की लपटें देखी गई। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट मंगलवार (24 फरवरी) सुबह इंजन में दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आई। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट नंबर SG121 को ऑपरेट करने वाले बोइंग 737 एयरक्राफ्ट में करीब 150 लोग सवार थे। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
