बिजनेस के लिए मिल रहा 5 लाख का इंट्रेस्ट फ्री लोन, रामपुर में 2000 युवाओं को जोड़ने की कवायद के बीच स्कीम की डिटेल जानिए
Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Yojana: अगर आप कोई छोटा बिजनेस प्लान कर रहे हैं, लेकिन पैसे और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार रामपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू कर चुकी है।
रामपुर के युवाओं को बिजनेस के लिए मिलेगा 5 लाख तक का लोन
Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Yojana: अगर आप कोई छोटा बिजनेस प्लान कर रहे हैं, लेकिन पैसे और सही मार्गदर्शन की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रामपुर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू कर चुकी है। इस योजना के तहत 2000 युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने का मौका मिलने जा रहा है। यह योजना खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं या खुद का छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं। बता दें कि इस योजना के जरिए युवाओं को बिना ब्याज के लोन और सब्सिडी दी जा रही है।
उपयुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने रामपुर जिले में 2000 युवाओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है।
सरकार युवओं का करेगी मार्गदर्शन
उन्होंने कहा, इस योजना के तहत युवा कोई भी बिजनेस जैसे- छोटा उद्योग, दुकान या कोई सर्विस से जुड़ा काम शुरू कर सकते हैं। सरकार इस पहल के जरिए सिर्फ युवाओं को पैसे नहीं देगी बल्कि उनका मार्गदर्शन भी करेगी। ताकि युवा सही से अपना काम शुरू कर सकें। सरकार का साफ उद्देश्य है कि इस योजना से सिर्फ एक व्यक्ति को फायदा न हो बल्कि आसपास के लोगों को भी रोजगार मिले।
इन शर्तों को करना होगा पूरा
अगर आप राज्य सरकार की इस योजना का फायदा उठाने चाहते हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। इनमें शामिल है, आवेदन करने वाले को 8वीं पास होना चाहिए और उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब है कि जो युवा ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है उसे भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।
5 लाख रुपये तक मिलेगा लोन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन मिलता है, जिससे वे अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है। कई मामलों में ब्याज पर भी राहत मिलती है या शुरुआती समय में छूट दी जाती है।
दूसरी तरफ आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित युवाओं के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाता है और बैंक के जरिए उन्हें लोन उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही उन्हें ट्रेनिंग, मार्गदर्शन और जरूरी सुविधाएं भी दी जाती हैं, ताकि वे अपना काम सही तरीके से शुरू कर और चला सकें। अक्सर देखा जाता है कि लोग काम तो शुरू कर लेते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। इस योजना में इस समस्या का भी खास ध्यान रखा गया है।
जिला प्रशासन की तरफ से चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
वहीं, जिला प्रशासन और उद्योग विभाग इस योजना से जुड़ी जानकारी गांव-गांव और शहर में जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ताकि इस योजना से कोई भी वंचित न रह जाए।
आवेदन करने का तरीका
अगर आप इस योजना के लिए आवदेन करना चाहते हैं, तो घर बैठे यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको msme.up.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा, अगर आपको ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आती है तो आप नजदीकी जनसेवा केंद्र या लोकवाणी केंद्र पर जाकर भी आवेदन करवा सकता है।
अगर किसी को योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी चाहिए या आवेदन में कोई दिक्कत आ रही है तो वे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, रोशनबाग, रामपुर में संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा सीएम युवा फेलो यशपाल के मोबाइल नंबर 8393931818 पर भी जानकारी ली जा सकती है
यह योजना उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो नौकरी ढूंढने के बजाय खुद रोजगार देना चाहते हैं। जिससे खुद के विकास के साथ-साथ दूसरे के विकास में भी भागीदार बन सकें।