भारत सरकार ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए दिए जाने वाले सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार का ऐलान किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ये पुरस्कार हर साल नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर दी जाती है। इस बार ये पुरस्कार, लेफ्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के और सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) को उनके अमूल्य योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया है।
