Get App

Google Layoffs: गूगल ने क्लाउड डिवीजन में की छंटनी, थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप और मैंडिएंट के कर्मचारी भी प्रभावित

Google Layoffs: प्रभावित कर्मचारियों में से कुछ ने लिंक्डइन पर छंटनी के बारे में पोस्ट भी डाली हैं। कुल कितने कर्मचारियों की छंटनी हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बड़ी टेक कंपनियों लगातार छंटनी हो रही है। ये कंपनियां AI पर फोकस और खर्च बढ़ा रही हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 3:18 PM
Google Layoffs: गूगल ने क्लाउड डिवीजन में की छंटनी, थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप और मैंडिएंट के कर्मचारी भी प्रभावित
पिछले 2 हफ्तों में हुई यह छंटनी बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी का लेटेस्ट राउंड है।

गूगल (Google) ने अपने क्लाउड डिवीजन में कर्मचारियों की छंटनी की है। इसके दायरे में थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप और 2022 में खरीदी गई साइबर-सिक्योरिटी कंपनी मैंडिएंट (Mandiant) के कर्मचारी भी हैं। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पिछले 2 हफ्तों में हुई यह छंटनी बड़ी टेक कंपनियों में छंटनी का लेटेस्ट राउंड है। ये कंपनियां आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस और खर्च बढ़ा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, Google का थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप, मैंडिएंट और गूगल क्लाउड के दूसरे हिस्सों के कर्मचारी भी छंटनी के इस राउंड से प्रभावित हुए है। थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप, कंपनी की टॉप सिक्योरिटी रिसर्च यूनिट्स में से एक है। यह टीम हैकर्स की गतिविधियों और ग्लोबल साइबर खतरों पर रिपोर्ट पब्लिश करने के लिए जानी जाती है। प्रभावित कर्मचारियों में से कुछ ने लिंक्डइन पर छंटनी के बारे में पोस्ट भी डाली हैं। कुल कितने कर्मचारियों की छंटनी हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

हाल ही में Meta में निकाले गए 10 प्रतिशत कर्मचारी

20 मई को खबर आई कि मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने बड़े पैमाने पर रीस्ट्रक्चरिंग के तहत दुनिया भर में अपने 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इतना ही नहीं 7,000 अन्य कर्मचारियों को AI वर्कफ्लो से जुड़ी नई पहलों में भेज दिया। मई महीने में ही अमेरिकी कंपनी क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) ने दुनिया भर में 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। यह संख्या उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 20 प्रतिशत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें