Aravalli Hills: अरावली पर्वत श्रृंखला के अस्तित्व और वहां चल रहे खनन विवाद को लेकर सोमवार, 29 दिसंबर का दिन बेहद निर्णायक होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा और खनन गतिविधियों को लेकर स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए सुनवाई करने का फैसला किया है। पर्यावरण प्रेमियों के लिए यह उम्मीद की एक बड़ी किरण है, क्योंकि हाल के दिनों में 100 मीटर की नई परिभाषा से काफी विवाद देखने को मिला है। इसके साथ ही अरावली की 'गलत परिभाषा' इस प्राचीन पर्वत श्रृंखला के बड़े हिस्से को तबाह कर सकती है।
