देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2020 रुपये तक टूटी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1850 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 31 मई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 157190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। शुक्रवार, 29 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,556.84 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 157190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143950 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 159600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी वीकली बेसिस पर गिरावट है। एक सप्ताह में भाव 5000 रुपये नीचे आया है। 31 मई की सुबह चांदी की कीमत 280000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव 75.62 डॉलर प्रति औंस है। शुक्रवार, 29 मई को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये मजबूत होकर 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।