Get App

Surat Rain PHOTOS: गुजरात में भारी बारिश का कहर! सूरत में 5 लोगो की मौत, पानी-पानी हुआ पूरा शहर, स्कूल बंद

Surat Rain PHOTOS: दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इससे सूरत जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जहां पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 2,100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है

Akhilesh Nath Tripathi
अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 16:58
Surat Rain PHOTOS: गुजरात में भारी बारिश का कहर! सूरत में 5 लोगो की मौत, पानी-पानी हुआ पूरा शहर, स्कूल बंद

Surat Rain PHOTOS: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सूरत, वलसाड, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हुई। तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई, जिससे कई लोगों को घरों के अंदर ही रहना पड़ा।

Surat Rain PHOTOS: सूरत नगर निगम के आयुक्त एम. नागराजन ने पत्रकारों को बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से करीब 2,100 लोगों को सुरक्षित शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुल पांच मौतें हुई हैं।

Surat Rain PHOTOS: एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आज करंट लगने से दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि एक अन्य व्यक्ति की कामरेज इलाके में मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को सूरत के रांदेर इलाके में करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई थी।

Surat Rain PHOTOS: सूरत के कई तहसीलों में दिन के दौरान 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। जिले के कामरेज तहसील में मंगलवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच 305 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सूरत शहर में 260 मिमी और पलसाना कस्बे में 205 मिमी बारिश हुई।

Surat Rain PHOTOS: नवसारी जिले के नवसारी तहसील में 195 मिमी बारिश हुई। जबकि जलालपोर में 177 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों को मूसलाधार बारिश को देखते हुए जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Surat Rain PHOTOS: मौसम विभाग ने आगे भी बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD फोरकास्ट में कहा गया है कि 8 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक दक्षिण गुजरात क्षेत्र के सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा और नगर हवेली में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा सौराष्ट्र के भावनगर जिले में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

Surat Rain PHOTOS: आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी 'रेड अलर्ट' को देखते हुए नवसारी जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ियों, स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों को बंद रखा।

Surat Rain PHOTOS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बुधवार को फोन पर बात कर भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की । साथ ही केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें