Suvendu Adhikari PA Chandra Murder: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी वहां हिंसा रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार 6 मई को पश्चिम बंगाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरा राज्य को हिला कर रख दिया है। बुधवार देर रात पश्चिम बंगाल बीजेपी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, चंद्रनाथ को सिर में 3 गोलियां लगीं और उनकी मौत हो गई। इस वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात मध्यमग्राम में अंजाम दिया। चंद्रनाथ, सुवेंदु के बहुत करीबी थे. पिछले 5 साल से उनकी हर सियासी गतिविधि की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस हत्याकांड के बाद सूबे का माहौल काफी तनाव पूर्ण हो गया है।
