Get App

बंगाल में महिलाओं के लिए गुड न्यूज! हर महीने खाते में आएंगे ₹3000...जान लें शुभेंदु सरकार के इस फैसले के बारे में

सरकार ने एक बड़ी कल्याणकारी योजना की घोषणा करते हुए ‘अन्नपूर्णा’ योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को 1 जून से हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने महिलाओं के लिए राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को भी हरी झंडी दे दी है। यह व्यवस्था भी 1 जून से लागू होगी

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 18, 2026 पर 7:11 PM
बंगाल में महिलाओं के लिए गुड न्यूज! हर महीने खाते में आएंगे ₹3000...जान लें शुभेंदु सरकार के इस फैसले के बारे में
बैठक में महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये, बस में फ्री सफर जैसे अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई।

West Bengal news: पश्चिम बंगाल में सीएम की कुर्सी संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी लगातार एक्टिव हैं और एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। वहीं सोमवार 18 मई को शुभेंदु अधिकारी ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। बैठक में महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये, बस में फ्री सफर और 7वें राज्य वेतन आयोग के गठन जैसे अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई।

सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी देते हुए महिलाओं के लिए 1 जून से बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। इन फैसलों को राज्य सरकार की नई प्राथमिकताओं और कल्याणकारी योजनाओं में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

बंगाल कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि सरकार ने जून महीने से धार्मिक आधार पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता योजनाओं को बंद करने का फैसला किया है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कहा कि नई सरकार ने अपने पहले ही हफ्ते में कई बड़े फैसले लेकर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के शासन में जो काम नहीं हो पाए, उन्हें अब ‘डबल इंजन’ सरकार तेजी से पूरा करने में जुट गई है। बीजेपी ने इसे “नए पश्चिम बंगाल” और “असली सुशासन” की शुरुआत बताया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें