Get App

Tamil Nadu Election: क्या तमिलनाडु में बनेगी विजय की टीवीके की सरकार?

Tamil Nadu Election: विजय की टीवीके के प्रदर्शन ने कई लोगों को चौंकाया है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में टीवीके के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई थी। एक्सिस माय इंडिया ने टीवीके को 98-120 सीटें मिलने का अनुमान जताया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2026 पर 10:20 AM
Tamil Nadu Election: क्या तमिलनाडु में बनेगी विजय की टीवीके की सरकार?
इससे पहले राज्य की राजनीति लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जयललिता की छाया में रही थी।

Tamil Nadu Election: एक्टिंग से राजनीति में आए विजय तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों के नतीजों में शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उनकी पार्टी टीवीके 75 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। डीएमके 68 सीटों पर आगे चल रही है। एआईडीएमके तीसरे पायदान पर चल रही है।

विजय की टीवीके के इस प्रदर्शन ने कई लोगों को चौंकाया है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में टीवीके के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई थी। एक्सिस माय इंडिया ने टीवीके को 98-120 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

यह भी पढ़ें: Election Results Live

एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य में फिर से वोटर्स ने किसी फिल्म स्टार की पार्टी को अपने दिए हैं। इससे पहले राज्य की राजनीति लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन और जयललिता की छाया में रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें