बेंगलुरु से सामने आया एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सहज अंदाज में बताता है कि वह रोज़ाना ChatGPT का इस्तेमाल करता है। एक Instagram क्रिएटर से बातचीत के दौरान वह खुलकर AI टूल के अपने अनुभव साझा करता है और बताता है कि कैसे यह उसकी रोजमर्रा की जिज्ञासाओं को हल करने में मदद करता है। उसकी बातचीत का तरीका और तकनीक को अपनाने का आत्मविश्वास लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।
