Get App

तमिलनाडु चुनावों से पहले NDA में लौटी दिनाकरन की AMMK, क्या बदल जाएगी तमिलनाडु की सियासी समीकरण?

Tamil Nadu Elections 2026: टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) कुछ महीने पहले AIADMK के नेतृत्व वाले गठबंधन पर धोखेबाजी का आरोप लगाकर NDA से बाहर निकल गई थी। अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फिर से केंद्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 8:58 PM
तमिलनाडु चुनावों से पहले NDA में लौटी दिनाकरन की AMMK, क्या बदल जाएगी तमिलनाडु की सियासी समीकरण?
Tamil Nadu Elections 2026: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चेन्नई में AMMK नेता दिनाकरन के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले टीटीवी दिनाकरन के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) बुधवार (21 जनवरी) को फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई। AMMK कुछ महीने पहले अन्नाद्रमुक (AIADMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर धोखेबाजी का आरोप लगाकर गठबंधन से बाहर निकल गई थी। AIADMK में काफी समय से जारी कई विवादों के बाद इस संकट के समाप्त होने के संकेत दिख रहे हैं। इसी के तहत पार्टी प्रमुख ईके पलानीस्वामी ने दिनाकरन का NDA में स्वागत किया।

AMMK के संस्थापक ने भी 'दिल से धन्यवाद' कहा। लेकिन यह भी स्वीकार किया कि AIADMK और उनके बीच भाईयों के जैसी लड़ाई थी। दिनाकरन पहले AIADMK में भी रह चुके हैं। दिनाकरन ने BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। इसके बाद औपचारिक रूप से दोबारा NDA में शामिल हो गए।

पीयूष गोयल ने किया स्वागत

दिनाकरन का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि NDA साथ मिलकर तमिलनाडु में DMK गठबंधन को हराएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि वह व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हैं कि उनके मित्र और वरिष्ठ नेता दिनाकरन राजग परिवार में लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि दिनाकरन 2004-2007 के दौरान उनके पिता के साथ राज्यसभा सदस्य रहे थे। तब से उन्होंने दिनाकरन के अच्छे काम, लोकप्रियता और नेतृत्व कौशल को देखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें