Tamil nadu gold ring scheme: जन्म के साथ इस राज्य के बच्चे पाएं सोने की अंगूठी, 28 सितंबर को सीएम विजय करेंगे योजना की शुरुआत

Tamil nadu gold ring scheme: तमिलनाडु सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले शिशुओं को सोने की अंगूठी देने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय 28 सितंबर 2026 को इस योजना की शुरुआत करेंगे। योजना के तहत 1.27 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी जा चुकी हैं

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 9:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीएम विजय 28 सितंबर से इस योजना की शुरुआत करेंगे।

Tamil nadu gold ring scheme: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार ने राज्य में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को एक बहुमूल्य उपहार देने की घोषणा की है। सरकार नवजात शिशुओं के कल्याण के लिए उनके जन्म पर एक ग्राम सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू कर रही है। सीएम विजय 28 सितंबर से इस योजना की शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को मिलेगी अंगूठी

इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले सभी बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। अंगूठियों के वितरण में सुरक्षा और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सरकार ने खरीदीं 1.28 लाख सोने की अंगूठियां

सरकार ने बताया कि पहली किस्त में वितरण के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां खरीदी जा चुकी हैं। सरकार के अनुसार, प्रत्येक सोने की अंगूठी पर एक विशेष सीरियल नंबर दर्ज होगा। इसे पूरी तरह सुरक्षित और छेड़छाड़-मुक्त (टैम्पर-प्रूफ) पैकेट में बंद करके दिया जाएगा।

राज्य के स्थानीय निवासियों को मिलेगा लाभ


राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। योजना का फायदा लेने के लिए लाभार्थियों का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना जरूरी है। केवल राज्य के स्थायी निवासियों के बच्चों को ही यह उपहार दिया जाएगा।

Air India Express: टेस्ट में पास मगर नौकरी से बर्खास्त, जानें एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने 8 क्रू मेंबर्स पर क्यों की कार्रवाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।