तमिलनाडु के कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का यौन उत्पीड़न, तीन लड़कों ने कार से अगवा कर की गंदी हरकत

Tamil Nadu rape case: सूत्रों के अनुसार, यह घटना कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुई जब महिला और उसकी सहेली एक कार में बैठी थीं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सात विशेष टीम गठित की गई हैं। छात्रा और उसके दोस्त दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
Tamil Nadu rape case: अज्ञात बदमाशों ने दो नवंबर की रात 19 वर्षीय छात्रा के पुरुष मित्र पर हमला कर उसे भगा दिया

Tamil Nadu rape case: तमिलनाडु के कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास तीन लोगों ने कॉलेज की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने दो नवंबर की रात 19 वर्षीय छात्रा के पुरुष मित्र पर हमला कर उसे भगा दिया। फिर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे हुई जब महिला और उसकी सहेली एक कार में बैठी थीं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सात विशेष टीम गठित की गई हैं। छात्रा और उसके दोस्त दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता के.अन्नामलाई ने घटना पर रोष व्यक्त किया और दावा किया कि जब से तमिलनाडु में DMK सत्ता में आई है तब से असामाजिक तत्वों को कानून या पुलिस का डर नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, "DMK के मंत्रियों से लेकर पुलिस अधिकारियों तक, न्याय सुनिश्चित करने के बजाय यौन अपराधियों को बचाने का एक परेशान करने वाला चलन रहा है। द्रमुक सरकार यौन अपराधों को रोकने और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल रही है।"

कथित तौर पर तीन लोगों के एक गैंग ने महिला के पुरुष मित्र पर हमला किया और उसे जबरन एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, उसकी सहेली पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया। कुछ देर बाद वह होश में आई और उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।


रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने महिला को बेहोश और आंशिक रूप से कपड़ों में पाया। फिर उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जबकि उसकी सहेली को गंभीर चोटों के साथ कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सीएमसीएच) में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कथित घटना की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। मामले में अहम सुराग हासिल करने के लिए इलाके के संभावित गवाहों से पूछताछ कर रही है। बीजेपी नेताओं ने यौन उत्पीड़न को लेकर डीएमके पर निशाना साधा

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है। क्योंकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के बजाय आलोचकों को निशाना बनाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है। अन्नामलाई ने लिखा, "कल रात कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास तीन बदमाशों द्वारा एक कॉलेज छात्रा का यौन उत्पीड़न किए जाने की खबर बेहद चौंकाने वाली और हृदयविदारक है। मैं उसके शीघ्र स्वस्थ होने और इलाज के दौरान उसे शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"

ये भी पढ़ें- "विनाश की पहचान RJD-कांग्रेस, विकास की पहचान NDA"; महागठबंधन पर बरसे पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में गिरावट के लिए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन जिम्मेदार हैं। उन्हें तमिलनाडु में पुलिस व्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने लिखा, "नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात करने के बजाय डीएमके सरकार उनका इस्तेमाल सिर्फ़ अपने आलोचकों को गिरफ्तार करने के लिए करती है। नतीजतन, तमिलनाडु ख़ुद को खतरनाक गिरावट की स्थिति में पाता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था की सीधी जिम्मेदारी संभालते हैं। उनको पुलिस बल को इतनी दयनीय स्थिति में पहुंचने देने के लिए शर्म से सिर झुक जाना चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।