Tamil Nadu rape case: तमिलनाडु के कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास तीन लोगों ने कॉलेज की छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने दो नवंबर की रात 19 वर्षीय छात्रा के पुरुष मित्र पर हमला कर उसे भगा दिया। फिर छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे हुई जब महिला और उसकी सहेली एक कार में बैठी थीं। पुलिस ने बताया कि अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सात विशेष टीम गठित की गई हैं। छात्रा और उसके दोस्त दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
