Tamil Nadu SIR Voter List 2026: SIR के बाद तमिलनाडु वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, हटाए गए 74 लाख नाम; अब राज्य में कुल 5.67 करोड़ मतदाता

Tamil Nadu Final SIR Voter List 2026: विशेष गहन संशोधन अभियान के बाद आई इस लिस्ट में बड़े पैमाने पर नामों की छंटनी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 74 लाख नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5.67 करोड़ रह गई है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
नई मतदाता सूची के अनुसार, तमिलनाडु में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है

Tamil Nadu SIR Final Electoral Roll: तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अर्चना पटनायक ने सोमवार को राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के बाद आई इस लिस्ट में बड़े पैमाने पर नामों की छंटनी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 74 लाख नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5.67 करोड़ रह गई है। यह कदम चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए उठाया गया है।

पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर

नई मतदाता सूची के अनुसार, तमिलनाडु में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है।


कुल मतदाता: 5,67,07,380

महिलाएं: 2,89,60,838

पुरुष: 2,77,38,925

थर्ड जेंडर: 7,617

अर्चना पटनायक ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 के बीच दावों और आपत्तियों के दौरान नाम हटाने के लिए 4.38 लाख से अधिक आवेदन मिले थे, जिनमें से गहन जांच के बाद 4.23 लाख से अधिक नाम हटाए गए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार बरती गई है पारदर्शिता

चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि यह संशोधन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, आयोग ने तार्किक विसंगतियों वाली श्रेणियों के नामों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए थे। ये सूचियां ग्राम पंचायत भवनों, वार्ड कार्यालयों और तहसील स्तर पर चस्पा की गई थीं ताकि किसी भी नागरिक को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिल सके। अब जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।