तमिलनाडु का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क किनारे एक चाय की दुकान का छोटा-सा CCTV वीडियो गलत वजहों से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो की शुरुआत देर रात चाय पीते हुए कुछ लोगों की सामान्य बातचीत से होती है, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल बिगड़ जाता है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। बातचीत का अचानक झगड़े में बदल जाता देख वहां खड़े लोग हैरान रह जाते हैं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है, जिससे पब्लिक सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। साथ ही, रोजमर्रा की आम जगहों पर बढ़ते गुस्से और हिंसा को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है।
