गर्लफ्रेंड के फ्लैट से चुपचाप निकलने की कोशिश, फिर हुआ ऐसा हादसा की मच गई चीख-पुकार

पुलिस के मुताबिक, राफान अपनी दोस्त के फ्लैट पर गया था। इसी दौरान उसे लगा कि लड़की की मां को उसके वहां होने की जानकारी मिल गई है। घबराहट में उसने मुख्य दरवाजे से बाहर निकलने की बजाय इमारत के बाहर लगे ड्रेनेज पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया

अपडेटेड Jul 13, 2026 पर 10:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह अपनी दोस्त (गर्लफ्रेंड) के फ्लैट से बिना किसी की नजर में आए बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। मृतक की पहचान राफान खुर्शीद के रूप में हुई है। वह एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था और भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर इलाके में रहता था।

हादसे में 11वीं के छात्र की मौत

पुलिस के मुताबिक, राफान अपनी दोस्त के फ्लैट पर गया था। इसी दौरान उसे लगा कि लड़की की मां को उसके वहां होने की जानकारी मिल गई है। घबराहट में उसने मुख्य दरवाजे से बाहर निकलने की बजाय इमारत के बाहर लगे ड्रेनेज पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया।


पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, छात्र कुछ समय तक ड्रेनेज पाइप के सहारे लटका रहा, लेकिन अचानक पाइप टूट गया। इसके बाद वह सीधे 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में राफान को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राफान के पिता एक निजी बैंक में प्रबंधक (मैनेजर) हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी सच्चाई जानने के लिए लड़की के परिवार से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस आसपास के सबूतों और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दर्दनाक हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।