Telegram Banned: नीट री-एग्जाम से पहले भारत में टेलीग्राम पर लगा टेम्पररी बैन! सरकार ने इस बड़े फीचर को भी किया ब्लॉक

Telegram App Banned in India: यह सख्त कार्रवाई NTA की सिफारिशों के बाद की गई है, ताकि आगामी नीट री-एग्जाम के दौरान किसी भी तरह के चीटिंग रैकेट या अफवाहों को रोका जा सके। यह पाबंदी 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। इसका मतलब है कि नीट री-एग्जाम के पहले, परीक्षा वाले दिन और उसके ठीक बाद वाले दिन तक ऐप पूरी तरह ब्लॉक रहेगा

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 10:55 AM
पूरे भारत में आम जनता के लिए टेलीग्राम ऐप का एक्सेस पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है

Telegram Banned in India NEET UG 2026: नीट UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा से ठीक पहले केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने देश भर में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को अस्थायी रूप से बैन कर दिया है।

यह सख्त कार्रवाई NTA की सिफारिशों के बाद की गई है, ताकि आगामी नीट री-एग्जाम के दौरान किसी भी तरह के चीटिंग रैकेट या अफवाहों को रोका जा सके। जानिए  सरकार ने यह बैन क्यों लगाया है और टेलीग्राम का कौन सा खास फीचर अब काम नहीं करेगा।

IT एक्ट की इमरजेंसी शक्तियों के तहत हुई कार्रवाई


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 की धारा 69A के तहत अपनी आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए टेलीग्राम पर यह समयबद्ध प्रतिबंध लगाया है।

एनटीए ने साफ किया है कि चीटिंग सिंडिकेट्स और संगठित गिरोहों द्वारा उम्मीदवारों को ठगने और परीक्षा की शुचिता बिगाड़ने के प्रयासों के बाद जनहित और पब्लिक ऑर्डर को बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।

टेलीग्राम पर लगे हैं दो बड़े और कड़े प्रतिबंध

केंद्र सरकार के इस नए आदेश में टेलीग्राम को लेकर दो बेहद महत्वपूर्ण और समय-संवेदनशील निर्देश दिए गए हैं:

22 जून तक पूरी तरह रहेगा बैन: पूरे भारत में आम जनता के लिए टेलीग्राम ऐप का एक्सेस पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह पाबंदी 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। इसका मतलब है कि नीट री-एग्जाम के पहले, परीक्षा वाले दिन और उसके ठीक बाद वाले दिन तक ऐप पूरी तरह ब्लॉक रहेगा।

मैसेज एडिट करने का फीचर ब्लॉक: इसके अलावा, टेलीग्राम को आदेश दिया गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए सभी संदेशों के लिए अपना 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर 30 जून 2026 तक डिसेबल कर दे।

'मैसेज एडिट' फीचर को क्यों किया गया बंद?

एनटीए के आधिकारिक रिलीज के अनुसार, टेलीग्राम का 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर नकल कराने वाले सिंडिकेट्स के लिए एक बड़ा हथियार बना हुआ था। चीटिंग रैकेट से जुड़े लोग परीक्षा खत्म होने के बाद पुराने मैसेजेस को एडिट देते थे और चालाकी से टाइमस्टैम्प के साथ छेड़छाड़ करते थे।

ऐसा करके वे सोशल मीडिया पर एक झूठा और भ्रम पैदा करने वाला दावा पेश करते थे कि पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। इस तरह के फर्जी दावों से उम्मीदवारों को ठगा जा रहा था और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही थी।

इस रविवार, 21 जून को है NEET UG का री-एग्जाम

यह पूरी कवायद नीट परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए की जा रही है। तय शेड्यूल के मुताबिक, नीट (UG) 2026 की री-एग्जामिनेशन इसी रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित होने जा रही है। सरकार किसी भी कीमत पर इस बार परीक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई या विवाद नहीं चाहती, यही वजह है कि टेलीग्राम जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर इतिहास का सबसे सख्त कदम उठाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।