Get App

TCS Nashik Case: TCS ऑफिस में बढ़ा तनाव, भारी तोड़फोड के बीच कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' के आदेश

TCS Nashik Case: महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस के बीपीओ सेंटर में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कामकाज को फिलहाल रोक दिया गया है। कर्मचारियों को गुरुवार को निर्देश दिया गया है कि अगली सूचना तक वे घर से ही काम करें।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 12:38 PM
TCS Nashik Case: TCS ऑफिस में बढ़ा तनाव, भारी तोड़फोड के बीच कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' के आदेश
TCS ऑफिस में भारी तोड़फोड! कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' के आदेश

TCS Nashik Case:  महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ सेंटर में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कामकाज को फिलहाल रोक दिया गया है। कर्मचारियों को गुरुवार को निर्देश दिया गया है कि अगली सूचना तक वे घर से ही काम करें।

कंपनी के एक अधिकारी ने Moneycontrol को बताया कि यह फैसला कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ स्थानीय राजनीतिक दलों ने ऑफिस में तोड़फोड़ करने की कोशिश की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

बता दें कि नासिक में TCS के बीपीओ यूनिट का ऑफिस स्पेस 5000 वर्ग फुट (sq ft) का है, जहां लगभग 170 कर्मचारी दो शिफ्टों में काम करते हैं। फिलहाल, नासिक पुलिस की एक टीम अशोका बिजनेस एन्क्लेव के गेट के बाहर तैनात है, जिसके अंदर TCS का ऑफिस स्थित है।

वहीं, कंपनी के एक अधिकारी ने उन दावों को खंडन किया है, जिसमें बताया गया है की पुलिस ने ऑफिस कैंपस को आधिकारिक रूप से सील कर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें