Delhi Gang Rape Case: देश की राजधानी दिल्ली में 11 मई को एक महिला के साथ चलती बस में हुए गैंगरप मामले में दो आरोपियों ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी कल यानी 14 मई को हुई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जिस स्लीपर बस में दो पुरुषों द्वारा एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था, वह बाहरी दिल्ली के नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास डेढ़ घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही, जिसके बाद महिला बस से उतरी और पुलिस को फोन किया।
