Gang-Raped In Delhi: दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप! कंडक्टर और ड्राइवर गिरफ्तार, 'निर्भया रेपकांड' की आई याद

Gang-Raped In Delhi: दिल्ली पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि कंडक्टर और ड्राइवर ने बस के अंदर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना 11 मई की रात दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुई। पीड़िता पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती की रहने वाली है। वह मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। इस मामले ने 'निर्भया रेपकांड' की यादें ताजा कर दी है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 11:43 AM
Story continues below Advertisement
Gang-Raped In Delhi: गैंगरेप के आरोपी कंडक्टर और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है

Gang-Raped In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 11 मई को एक स्लीपर बस के अंदर कथित तौर पर एक महिला से गैंगरेप किया गया। इस मामले में दो आरोपियों ड्राइवर और कंडक्टर को आज यानी 14 मई को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि दो लोगों ने बस के अंदर खींचकर जबरन उसके साथ रेप किया। यह घटना 11 मई की रात दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुई। पीड़िता पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती की रहने वाली है।

NDTV के मुताबिक, पीड़िता मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बस को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है। सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, दिल्ली के नांगलोई इलाके में महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया।

पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि निजी बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया। बस में पर्दे लगे हुए थे। वह रानीबाग इलाके से उस बस में बैठी थी। घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई। पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है, जो मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है।


यह घटना 2012 के दिल्ली बस गैंगरेप मामले की याद दिलाती है, जिसमें 16-17 दिसंबर की रात को दक्षिण दिल्ली में चलती बस के अंदर छह लोगों ने 23 वर्षीय पैरामेडिक छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया गया था। गंभीर चोटों के कारण 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिज़ाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। उसे बाद में 'निर्भया' नाम दिया गया।

11 मई को क्या हुआ?

आईएएनएस के मुताबिक, 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के B-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी। आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से समय (Time) पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए, जहां कथित तौर पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं।

घटना के बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एक टीम को लगाया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी इस मामले में दिल्ली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विपक्ष ने बोला हमला

एक कथित यौन उत्पीड़न मामले ने विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) ने विरोध प्रदर्शन किया है। बुधवार को राज निवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया। AAP के सौरभ भारद्वाज और कई अन्य नेता राज निवास के बाहर इकट्ठा हुए और जनकपुरी के एक स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर मीटिंग की मांग की।

AAP के अनुसार, यह कार्रवाई तब हुई जब पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राज भवन के बाहर घंटों तक इंतजार करता रहा। वे उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मीटिंग की मांग करते रहे। वे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा पीड़ित बच्ची के माता-पिता को कथित तौर पर धमकाने के मामले पर बात करना चाहते थे।

पुलिस की इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि LG के पास रील्स बनाने का तो समय है। लेकिन जनता की बात सुनने का नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए AAP की लड़ाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: पति प्रतीक यादव के निधन के बाद पत्नी अपर्णा यादव का आया पहला रिएक्शन, रात को 11:27 पर किया पोस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।