लखनऊ की मेयर को सौंपा यूनेस्को का Creative City of Gastronomy प्रमाणपत्र, इन 10 डिशेज ने दिलाई शहर को पहचान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अक्टूबर के अंत में अंतररष्ट्रीय संस्था यूनेस्को ने Creative City of Gastronomy का खिताब दिया था। इस खिताब का प्रमाण पत्र लखनऊ की मेयर को सौंपा गया है। नवाबों के इस शहर की पहचान जिन 10 डिशेज की वजह से दुनिया के नक्शे पर बनीं हैं वो इस तरह है

अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 10:43 AM
Story continues below Advertisement
इस सम्मान के साथ यूनेस्को की ओर से 2026 में मोरक्को में आयोजित सम्मेलन का आमंत्रण भी भेजा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ ने हाल ही में एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। इस शहर के खानपान की विरासत को यूनेस्को की दुनिया में बेहतरीन खानपान वाली जगहों की सूची में शामिल किया गया है। गुरुवार को यूनेस्को की तरफ से Creative City of Gastronomy का प्रमाण पत्र लखनऊ भेजा गया, जिसे शहर की मेयर सुषमा खरकवाल को सौंपा गया। यूनेस्को ने यह प्रमाणपत्र और सम्मान पत्र प्रदेश सरकार को भेजा था, जिसे बाद में शहर की महापौर को प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ यूनेस्को की ओर से 2026 में मोरक्को में आयोजित सम्मेलन का आमंत्रण भी भेजा है।

लखनऊ को अक्तूबर में यूनेस्को की ओर से क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क के गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी में शामिल किया गया था। इस उपलब्धि के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल को भेजे सम्मान पत्र में यूनेस्को के संस्कृति क्षेत्र के सहायक महानिदेशक एर्नेस्टो ऑट्टोने आर ने बधाई दी। इसमें बताया गया है कि लखनऊ लजीज खानपान वाले शहरों की सूची में अधिकृत तौर पर शामिल हो गया है। प्रमाणपत्र मिलने पर महापौर ने कहा कि यह शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। शहर का नाम दुनिया में हो रहा है। इस खास उपलब्धि के बाद अब लखनऊ के लोग यूनेस्को की ओर से आयोजित होने वाले क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क के कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे और अपनी शहर की खासियतों को साझा कर सकेंगे।

नावबों के शहर लखनऊ का नाम दुनिया के सबसे स्वादिष्ट शहरों की सूची में शामिल होना ऐसा सम्मान जो शहर की पाककला विरासत और सांस्कृतिक गहराई को पहचान दिलाता है। यह उपलब्धि न केवल लखनऊ के लिए गर्व की बात है, बल्कि भारत की विविधता और स्वाद की समृद्ध परंपरा का भी उत्सव है। यहां खानपान का मतलब सिर्फ रसोई में पकने वाली चीजों से नहीं है, बल्कि अपने भीतर समेटे कहानियों किस्सों से मश्हूर डिशेज से है। नवाबों के दस्तखान से निकल कर यूनेस्को धरोहर की सूची तक पहचान बनाने वाली ये चीजें बरसों से इस शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा रही हैं, जिन्हें अब अंतरराष्ट्रीय संस्था ने माना है। लेकिन इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान बहुत पुरानी है। आइए जानें उन 10 डिशेज के नाम जिन्होंने लखनऊ को ये खास उपलब्धि हासिल करने में अहम रोल निभाया है।

  • गालौटी कबाब
  • काकोरी कबाब
  • अवधी बिरयानी
  • नीहार और कुलचा
  • शीरमाल
  • बास्केट चाट
  • मलाई मक्खन
  • बासुंदी
  • रुमाली रोटी
  • कुल्फी फालूदा

Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू, गोवा अग्निकांड के बाद देश छोड़कर हो गए थे फरार


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।