Get App

Monsoon Date Update: केरल से नहीं टकराया मानसून तो अभी जो बारिश हो रहीं वो क्या हैं? IMD ने अब नया अपडेट दे दिया

Monsoon Date Update: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित राज्य के कई हिस्सों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है और गाड़ियां पानी को चीरती हुई निकल रही हैं। इस झमाझम बारिश को देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं?

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 1:30 PM
Monsoon Date Update: केरल से नहीं टकराया मानसून तो अभी जो बारिश हो रहीं वो क्या हैं? IMD ने अब नया अपडेट दे दिया
केरल से नहीं टकराया मानसून तो अभी जो बारिश हो रहीं वो क्या हैं? IMD ने अब नया अपडेट दे दिया

Monsoon Date Update: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित राज्य के कई हिस्सों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है और गाड़ियां पानी को चीरती हुई निकल रही हैं। इस झमाझम बारिश को देखकर लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि जब मानसून अभी केरल से नहीं टकराया है, तो फिर यह बारिश क्या है? इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून की तारीख को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। आइए समझते हैं कि केरल में हो रही इस बारिश की असली वजह क्या है और मानसून अब कब तक दस्तक देगा।

देखिए केरल को कैसे भिगो रही बारिश

IMD ने पहले अनुमान लगाया था कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय यानी 1 जून से पहले 26 मई को ही केरल में दस्तक दे देगा। इसमें विभाग ने प्लस-माइनस 4 दिन का मॉडल एरर भी बताया था। पर मानसून अपनी इस शुरुआती संभावित तारीख पर केरल नहीं पहुंच सका।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें