Weather Update Today: 13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, देखें IMD फोरकास्ट

Weather Update Today: भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है तो कहीं आंधी-तूफान लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है।

अपडेटेड May 07, 2026 पर 9:07 AM
13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 90 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Weather Update Today: भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है तो कहीं आंधी-तूफान लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 10 से 12 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदल सकता है, जहां तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। जबकि अगले 6-7 दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट


IMD ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है। बिहार, विदर्भ और तेलंगाना में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 9 मई को पश्चिम बंगाल में 70 kmph तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम (7 से 9 मई 2026)

दिल्ली में बदल सकता है मौसम

  • राजधानी में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो गई है। आज से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है, जबकि शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। Skymet के अनुसार 10 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हो सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर कितना पड़ेगा, यह अगले एक-दो दिनों में पता चल जाएगा। फिलहाल 15 मई तक लू चलने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
  • मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दिन के समय पारा ऊपर चढ़ने के साथ गर्मी का असर महसूस हो सकता है। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, 8 से 12 मई के बीच गर्मी और बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • हालांकि, 3 से 5 मई के बीच दिल्ली-NCR में हुई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया था। Skymet के मुताबिक, लगातार बदलते मौसम और बारिश की गतिविधियों की वजह से लोगों को कुछ दिनों तक तेज गर्मी से राहत मिली।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में फिर करवट लेगा मौसम (7 मई से 11 मई)

  • यूपी में एक बार फिर मौसम ने यूटर्न ले लिया है। कानपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही तूफानी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 7 मई को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
  • IMD के अनुसार, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मेरठ में बादल छाए रहने और शाम में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में झमाझम बारिश के आसार (7 से 10 मई)

  • बिहार के कई जिलों में 7 से 10 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।
  • पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, दिन में उमस बढ़ेगी, लेकिन बारिश के चलते तापमान के नीचे गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम (7 से 8 मई)

  • मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 मई को पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली में मौसम सुहावना बना रहेगा। मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर (7 से 12 मई)

  • मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है, जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
  • IMD ने शिमला, मनाली, धर्मशाला और सोलन में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में लू का अलर्ट (7 से 11 मई)

  • राजस्थान में मौसम अगले कुछ दिनों तक बदला-बदला सा रहेगा। IMD के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 9 से 11 मई के बीच कुछ इलाकों में लू चल सकती है।
  • जयपुर, कोटा और उदयपुर में बादल और तेज हवा देखने को मिल सकती है। जबकि जैसलमेर और बीकानेर में लू परेशान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: 'बाइक से आए और प्वाइंट ब्लैंक रेंज से की फायरिंग', सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में चश्मदीद का बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।