Get App

Tiger Deaths in india: 2025 में भारत में 166 बाघ की हुई मौत, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 55 बाघों ने गंवाई जान

Tiger Deaths in india: नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश का 'टाइगर स्टेट' कहा जाने वाला मध्य प्रदेश बाघों की मौत के मामलों में शीर्ष पर रहा। एमपी में वर्ष 2025 में 55 बाघ मृत पाए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 38, केरल में 13 और असम में 12 बाघों की मौत दर्ज की गई। इन 166 मृत बाघों में 31 शावक शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 7:20 PM
Tiger Deaths in india: 2025 में भारत में 166 बाघ की हुई मौत, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 55 बाघों ने गंवाई जान
Tiger Deaths in india: दुनिया की लगभग 75 प्रतिशत बाघ आबादी भारत में पाई जाती है

Tiger Deaths in india: भारत में साल 2025 के दौरान विभिन्न कारणों से कुल 166 बाघों की मौत हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 40 अधिक है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश का 'टाइगर स्टेट' कहा जाने वाला मध्य प्रदेश बाघों की मौत के मामलों में शीर्ष पर रहा। एमपी में वर्ष 2025 में 55 बाघ मृत पाए गए। इसके बाद महाराष्ट्र में 38, केरल में 13 और असम में 12 बाघों की मौत दर्ज की गई। इन 166 मृत बाघों में 31 शावक शामिल हैं।

एक्सपर्ट का मानना है कि बाघों के बीच क्षेत्रीय संघर्ष मौत का प्रमुख कारण रहा है, जिसका मुख्य कारण जंगलों में स्थान की कमी है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में देश में 126 बाघों की मौत हुई थी। जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 166 हो गई। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी वन मंडल में वर्ष 2025 में बाघ की पहली मौत दो जनवरी को दर्ज की गई। यहां एक वयस्क नर बाघ मृत पाया गया। इसके तीन दिन बाद मध्यप्र देश के पेंच टाइगर रिजर्व में एक मादा बाघ की मौत हुई।

हालिया मामला 28 दिसंबर को मध्य प्रदेश के सागर के उत्तर क्षेत्र से सामने आया, जहां एक वयस्क नर बाघ मृत पाया गया। बाघों पर लंबे समय से रिसर्च कर रहे वन्यजीव विशेषज्ञ जयराम शुक्ला ने कहा कि देश में बाघों की आबादी सैचुरेशन पॉइंट पर पहुंच रही है।

उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "बाघों के लिए क्षेत्र तय करने की जगह सीमित होती जा रही है। इसी वजह से वे आपस में संघर्ष कर रहे हैं। इसकी कीमत जान देकर चुका रहे हैं।" मध्यप्रदेश के संदर्भ में शुक्ला ने बताया कि साल 2014 के बाद से राज्य में बाघों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें