क्या TMC का कांग्रेस में होने वाला है विलय? दोनों पार्टियों का आया जवाब, जानें- किसने क्या कहा

TMC-Congress Merger News: तृणमूल कांग्रेस (TMC) अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की थी जिसके बाद संभावित विलय की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। यह मुलाकात इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) की बैठक में दोनों नेताओं के गले मिलने की कांग्रेस की ओर से जारी तस्वीर के एक दिन बाद हुई

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 10:13 AM
TMC-Congress Merger News: टीएमसी और कांग्रेस दोनों ने विलय की खबरों को खारिज कर दिया है

TMC-Congress Merger News: कांग्रेस ने उन खबरों को पूरी तरह से गलत करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि पार्टी संसदीय दाल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के दौरान विलय संबंधी विषय पर चर्चा हुई थी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने व्यक्तिगत विषयों को लेकर चर्चा की थी।

टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कांग्रेस केशीर्ष नेतृत्व की तरफ से यह प्रस्ताव दिया गया कि ममता अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दें।

रमेश ने X पर पोस्ट किया, "सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के बाद आई कुछ पूरी तरह से गलत हैं। यह बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही और उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को देखते हुए कई व्यक्तिगत विषयों पर बातचीत हुई।"


टीएमसी का भी आया बयान

तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलों को सिरे से नकारते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत गुट के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा, "हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह बेबुनियाद है।"

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की थी जिसके बाद संभावित विलय की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। यह मुलाकात इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) की बैठक में दोनों नेताओं के गले मिलने की कांग्रेस की ओर से जारी तस्वीर के एक दिन बाद हुई।

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की जानकारी हालांकि किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक नहीं की, लेकिन सूत्रों का कहना है कि ममता ने विपक्ष की एकजुटता पर ज़ोर दिया । साथ ही कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को विभिन्न जन-मुद्दों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल और अभिषेक की मुलाकात को कांग्रेस और तृणमूल के बीच चल रही बातचीत का ही एक हिस्सा माना जा रहा है, जो इस हफ़्ते की शुरुआत में दिल्ली में हुई 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद हो रही है।

ये भी पढे़ं- DDA Karmayogi Awaas Yojana: 33 लाख वाले 1 BHK बहुत तेजी से बिक रहे! DDA की इस सरकारी फ्लैट स्कीम में साइज, प्राइस, लास्ट डेट सब जानिए

दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की जानकारी हालांकि तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी। लेकिन यह घटनाक्रम तब हुआ है जब हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के बाद तृणमूल को आंतरिक बगावत का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।