DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की चर्चित 'कर्मयोगी आवास योजना' को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने DDA Karmayogi Awaas Yojana की अवधि 30 जून 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह योजना नरेला के पॉकेट-6, 9 और 13 तथा ए1-ए4 सेक्टर में विकसित की गई है। DDA ने सरकारी और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी आवास योजना शुरू की है।
इस योजना को मिल रही भारी मांग को देखते हुए डेट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। नरेला स्थित इस परियोजना में 1, 2 और 3 बीएचके फ्लैट उपलब्ध हैं, जिन पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है। डीडीए के अनुसार, परियोजना में निर्मित फ्लैट विशाल शहरी वन (अर्बन फॉरेस्ट) के सामने स्थित हैं।
इससे निवासियों को साफ वातावरण के साथ आधुनिक शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। योजना के तहत 1 बीएचके फ्लैट की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये, 2 बीएचके की 75.55 लाख रुपये और 3 बीएचके की 106.45 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इन कीमतों में 25 प्रतिशत की छूट का लाभ भी शामिल है।
1 बीएचके फ्लैट की भारी मांग
DDA ने बताया कि पॉकेट-6 और 9 में उपलब्ध 1 बीएचके फ्लैट पूरी तरह बिक चुके हैं। जबकि अन्य श्रेणियों में सीमित संख्या में फ्लैट शेष हैं। यह फ्टैल 'पहले आओ, पहले पाओ'यानी 'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' के आधार पर दी जा रही है। परियोजना में पर्याप्त पार्किंग, सामुदायिक केंद्र, क्लब हाउस, बड़े खुले क्षेत्र, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य की मेट्रो कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा यह फ्रीहोल्ड संपत्ति है और फ्लैट रहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीडीए ने इच्छुक आवेदकों से जल्द आवेदन करने की अपील की है। बुकिंग और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए आवेदक डीडीए की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह योजना केवल कार्यरत एवं रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के लिए है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 30 जून 2026
25% तक छूट का लाभ भी उठाएं।
फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व आधार पर फ्लैट का आवंटन होगा।
केंद्र सरकार के कार्यरत एवं रिटायर्ड सरकारी।
सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) के कर्मचारी।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) के कर्मचारी।
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर।
(फ्लैट की साइज लगभग 57.76 वर्ग मीटर)
(एरिया लगभग 102.56 वर्ग मीटर)
(प्रारंभिक आकार लगभग 164.54 वर्ग मीटर)
सामुदायिक केंद्र/क्लब हाउस
हवाई अड्डे तक लगभग 40 मिनट की ड्राइव करनी पड़ेगी।
पूर्व सैनिकों की तैनाती के साथ बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
नरेला एक उभरता हुआ शिक्षा केंद्र है।
सहायता के लिए कॉल करें: 1800 11 0332
बुकिंग एवं रजिस्ट्रेशन के लिए www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर जाएं।