Bengaluru Road Accident: सोमवार सुबह बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां के श्रीनिवागिलु मेन रोड पर विवेक नगर बस स्टॉप के पास एक कॉलेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय पार्थ और उसकी 37 वर्षीय मां संगीता की मौत हो गई। वहीं, मौके से बस ड्राइवर फरार हो गया।
