Almora Bus Accident: मंगलवार सुबह अल्मोड़ा जिले के भिक्याशेन क्षेत्र में विनायक के पास सैलापानी के नजदीक एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 6 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बता दें कि इस हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
