Get App

बारामती एयरपोर्ट पर फिर क्रैश हुआ प्लेन, लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसला ट्रेनिंग विमान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी हादसे की सही वजह के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी आई थी या हादसे के पीछे कोई दूसरी वजह थी। अधिकारी विमान से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियों की जांच कर रहे हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Aug 09, 2026 पर 2:55 PM
बारामती एयरपोर्ट पर फिर क्रैश हुआ प्लेन, लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसला  ट्रेनिंग विमान
पुणे में प्राइवेट कंपनी का ट्रेनिंग विमान क्रैश, सभी सुरक्षित

महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को बारामती एयरस्ट्रिप के पास एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक, विमान दोपहर करीब 12:30 बजे एयरस्ट्रिप के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद विमान के क्रैश होने की वजह की जांच शुरू कर दी गई।

हादसे की वजह नहीं हुई साफ 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी हादसे की सही वजह के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी आई थी या हादसे के पीछे कोई दूसरी वजह थी। अधिकारी विमान से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियों की जांच कर रहे हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें