छठ पर घर जाना था, पगार गई तो गई - बिहारी मजदूर की जिद ने जीता सबका दिल
छठ पर घर जाना था, पगार गई तो गई - बिहारी मजदूर की जिद ने जीता सबका दिल
कहते हैं बिहारियों के लिए छठ सिर्फ त्योहार नहीं, इमोशन है। और इस इमोशन के लिए चेन्नई में रहने वाले एक बिहारी मजदूर ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े लोग सोचते रह जाते हैं।
छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन में जगह नहीं मिली। टिकट वेटिंग में था। फिर क्या, मजदूर ने सीधे फ्लाइट का टिकट बुक कर दिया। कीमत? लगभग उसकी एक महीने की पूरी कमाई के बराबर।
ये उसकी पहली हवाई यात्रा थी। चेन्नई से पटना तक उसने हर पल को कैमरे में कैद किया - एयरपोर्ट पर एंट्री से लेकर खिड़की से बादल देखने तक। चेहरे पर ऐसी खुशी जैसे सपना पूरा हो गया हो।
असली सरप्राइज तो पटना के बाद मिला। जब वो अपने गांव पहुंचा तो भीड़ लग गई। लोगों ने फूल-माला पहनाई, ढोल बजाए और उसे कंधे पर उठा लिया। गांव में किसी ने फ्लाइट से आते हुए पहली बार देखा था।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं - "पैसे से बड़ा होता है परिवार"। छठ के सीजन में हवाई किराए 20 हजार के पार हैं, ऐसे में एक मजदूर का ये फैसला वाकई हिम्मत वाला है।
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि त्योहारों की कीमत पैसों से ज्यादा है।
जहां एक तरफ छठ-दीवाली पर बढ़ते हवाई किराए को लेकर लोग एयरलाइंस को कोस रहे हैं, वहीं इस मजदूर की कहानी बताती है कि जब बात घर वापसी और छठी मैया के आशीर्वाद की हो, तो बिहार का मजदूर किसी भी कीमत को बड़ा नहीं समझता।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।