Get App

Tripura Murder Case: त्रिपुरा में लव ट्राएंगल में शख्स की निर्मम हत्या, गर्लफ्रेंड ने प्रेमी का शव आइसक्रीम फ्रीजर में रखा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Tripura Murder Case: पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का 20 वर्षीय युवती के साथ प्रेम संबंध था। जबकि दूसरी ओर युवती का चचेरा भाई भी उससे प्रेम करता था। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए झगड़े के बाद से प्रेमी कपल एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवती के चचेरे भाई ने उसके प्रेमी की हत्या की साजिश रची

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 12, 2025 पर 11:28 AM
Tripura Murder Case: त्रिपुरा में लव ट्राएंगल में शख्स की निर्मम हत्या, गर्लफ्रेंड ने प्रेमी का शव आइसक्रीम फ्रीजर में रखा, 6 आरोपी गिरफ्तार
Tripura Murder Case: त्रिपुरा के अगरतला से लापता युवक मामले में पुलिस ने बुधवार को नया खुलासा किया

Tripura Murder Case: मेघालय में हनीमून की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस बीच, मेघालय हत्याकांड के कुछ दिनों बाद पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में एक आइसक्रीम फ्रीजर से 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि शख्स की हत्या लव ट्रायंगल के चलते की गई। उसका एक 20 साल की युवती से अफेयर था। जबकि, युवती का चचेरा भाई भी उससे प्यार करता था। पुलिस ने बुधवार (11 जून) को बताया कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में 26 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाकर रख दिया गया।

पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का 20 वर्षीय युवती के साथ प्रेम संबंध था। जबकि दूसरी ओर युवती का चचेरा भाई भी उससे प्रेम करता था। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए झगड़े के बाद से प्रेमी कपल एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। चचेरे भाई को इसकी भनक लग गई।

पुलिस ने बताया कि युवती के चचेरे भाई ने उसके प्रेमी की हत्या की साजिश रची। उसे आठ जून को पश्चिमी त्रिपुरा के दक्षिण इंदिरानगर में अपने एक रिश्तेदार के घर बुलाया। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले महिला के चचेरे भाई ने वहां मौजूद तीन अन्य लोगों की मदद से युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में युवती के चचेरे भाई के माता-पिता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शव अगरतला से करीब 120 किलोमीटर दूर धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार से बरामद किया गया। हत्या की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें