Get App

तमिलनाडु में TVK सरकार की तैयारी: VCK और IUML के समर्थन से, जानिए विजय के आंकड़े कैसे बन रहे हैं?

TVK महासचिव अधव अर्जुना ने वीसीके का समर्थन पत्र दिखाते हुए कहा कि पार्टी अब विजय के साथ खड़ी है। VCK विधायक दल के नेता वन्नी अरासु ने पत्र में लिखा कि पार्टी अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन के निर्देश पर उनके दोनों विधायक टीवीके सरकार को समर्थन देंगे। इसके थोड़ी देर बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी TVK को समर्थन दे दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2026 पर 6:56 PM
तमिलनाडु में TVK सरकार की तैयारी: VCK और IUML के समर्थन से, जानिए विजय के आंकड़े कैसे बन रहे हैं?
तमिलनाडु में TVK सरकार की तैयारी: VCK और IUML के समर्थन से, जानिए विजय के आंकड़े कैसे बन रहे हैं?

तमिलनाडु में सरकार बनाने की कोशिश कर रहे विजय को शनिवार को बड़ी राजनीतिक राहत मिली। विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने उनकी पार्टी TVK को “बिना शर्त समर्थन” देने का ऐलान कर दिया। राज्य में पिछले कई दिनों से राजनीतिक गतिरोध बना हुआ था, क्योंकि विजय के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन नहीं था। इसी वजह से उन्हें लगातार तीन दिनों में तीन बार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलना पड़ा था।

खबरें थीं कि वीसीके समर्थन के बदले डिप्टी सीएम पद चाहती थी। लेकिन आखिरकार पार्टी ने बिना किसी शर्त के समर्थन देने का फैसला किया। TVK महासचिव अधव अर्जुना ने वीसीके का समर्थन पत्र दिखाते हुए कहा कि पार्टी अब विजय के साथ खड़ी है। VCK विधायक दल के नेता वन्नी अरासु ने पत्र में लिखा कि पार्टी अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन के निर्देश पर उनके दोनों विधायक टीवीके सरकार को समर्थन देंगे।

इसके थोड़ी देर बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी TVK को समर्थन दे दिया। शुरुआत में आईयूएमएल डीएमके के साथ नजर आ रही थी, लेकिन बाद में उसने भी विजय को समर्थन देने का फैसला किया।

अब विजय के पास बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा पूरा हो गया है। पूरा गणित इस तरह है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें